फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक पर बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात दो अज्ञात बाइक सवार कार चालक पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। जीरकपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कर्मवीर सिंह निवासी कैथल जो अभी पंचशील एनक्लेव में रहता है, ढकोली के रास्ते जीरकपुर आ रहा था। शनिवार रात करीब 10 बजे वह जब गाजीपुर रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे पहले गौर से देखा फिर दो गोलियां चला दीं, जो कार के दरवाजे पर लगीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। जांच अधिकारी के अनुसार कर्मवीर सिंह कैथल में हत्या मामले में जमानत पर बाहर आया हुआ है। हो सकता है कि साजिश के तहत उस पर गोलियां चलाई गई हों। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें