फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार ने झपटी महिला की बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। रेलवे क्रॉसिंग पुल रोपड़ रोड के नजदीक एक बाइकसवार युवक रास्ता पूछने के बहाने मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला की बाली झपटकर फरार हो गया। सिटी कुराली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ काका वासी गांव भोले कालेवाल, खरड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित कांता देवी निवासी डीएमसी कॉलोनी चंडीगढ़ ने बताया कि वह और उनके पति 19 अक्तूबर को रोपड़ से घर लौट रहे थे। जब रेलवे क्रॉसिंग पुल रोपड़ के पास पहुंचे तो सड़क पर एक बाइकसवार युवक खड़ा था और वह उन्हें रोककर खरड़ का रास्ता पूछने लगा तो उन्हाेंने कहा कि वह भी उसी ओर जा रहे हैं वह उनके पीछे आ जाए। कुछ दूर जाने के बाद वह अपनी बाइक तेजी से लेकर आया और महिला के दाएं कान की बाली झपटकर फरार हो गया। उन्होंने उसका काफी दूर तक पीछा किया पर पकड़ में नहीं आया। उन्होंने तुरंत शिकायत सिटी कुराली पुलिस में दी। अगले दिन ही नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपी पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा तो शक होने पर उसे रोककर सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूला की उसी ने बाली झपटी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें