फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कुराली फ्लाईओवर के नजदीक एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कुराली निवासी 35 वर्षीय परमिंदर सिंह अपनी बाइक पर खरड़ से कुराली की ओर अपने घर जा रहा था। जब वह फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने परमिंदर की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीटता हुआ ले गया। जब लोगों ने उसे रोका तो वह ट्रक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल परमिंदर सिंह को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सतपाल के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें