फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक सवार मामा-भांजा को कार ने मारी टक्कर, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मामा-भांजा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भांजे को मामूली चोटें आईं, वहीं, मामा गुरइकबाल सिंह की बायीं टांग, कूल्हे और बाजू में फ्रैक्चर आया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव करौंदा, जिला संगरूर के रूप में हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को शिकायत में गुरइकबाल सिंह निवासी झुंगिया रोड, खरड़ ने बताया कि 27-28 जुलाई की रात वह और उसका भांजा आकाशदीप सिंह हाल निवासी स्वराज नगर बाइक पर मोहाली से अपने घर की ओर जा रहे थे। जब वह एयरपोर्ट रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से एक कार गलत दिशा से आ रही थी, जिसका चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से कार को चला रहा था। उसने हमारी बाइक को सीधी टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से हम दोनों सड़क पर गिर गए और काफी छोटे लगी हैं। गुरइकबाल फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें