फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बनी डोर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नजदीकी गांव अधरेड़ा में एक बाइक सवार चीन में बनी डोर की चपेट में आकर घायल हो गया। इस हादसे में उसकी गर्दन पर कट लेने से काफी खून बहने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गुरप्रीत सिंह रूपनगर रोड पर बने ओवरब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान वह चीन में बनी डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस जानलेवा डोर के कारण उसके चेहरे पर होंठ और गर्दन पर गहरे कट लग गए और वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन से शहर में बिक रही चीन में बनी डोर पर पाबंदी लगाने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जो यह चीनी डोर बेच रहे हैं। चीनी डोर से जख्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह स्थानीय शहर के रूप नगर मार्ग पर दुकान करता है और वह शहर में कुछ सामान लेने के लिए अपनी बाइक पर जा रहा था। जैसे ही उसने शहर के रेलवे ओवरब्रिज को पार किया तो अचानक ही आसमान से उड़ते एक पतंग की चीनी डोर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया और उसको गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसने बताया कि सिर पर हेलमेट और मोटी जैकेट पहनी हुई थी, इस कारण उसका सिर जख्मी होने से बच गया। लेकिन चीनी डोर ने उसके होंठ और गर्दन को चीर कर लहूलुहान कर दिया। अस्पताल में उसके चेहरे और होंठ पर आधा दर्जन से अधिक टांके लगे हैं।
गुरप्रीत ने बताया कि बाइक की स्पीड कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। इस संबंधी स्थानीय सिटी के एसएचओ नरपिंदर सिंह ने कहा कि चीनी डोर को बेचने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसी डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें