पंचकूला। सेक्टर-4 व 5 ट्रैफिक लाइट के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, उसके पैर में फ्रैक्चर भी आया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दुर्गा शक्ति की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सेक्टर-4 व 5 ट्रैफिक लाइट पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक ट्रक के नीचे आ गई और बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।