फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार टायरों में फंसकर घिसटता गया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। लांडरा रोड पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अरुण कुमार ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आकर दूर तक घिसटता चला गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व घायल को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन लांडरा रोड पर लगे जाम के कारण एंबुलेंस करीब आधा घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन

मृतक के भाई अश्विनी कुमार ने बताया कि उसका भाई अरुण कुमार निवासी इमली वाला मंदिर खरड़ में बिजली मैकेनिक के तौर पर काम करता था। शनिवार दोपहर को वह पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक सड़क किनारे खड़ा था। तभी लांडरा की तरफ से आए एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अरुण कुमार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछले टायरों की चपेट में आ गया। वह काफी दूर तक घसीटता चला गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रोका और अरुण कुमार को निकाला। खरड़ पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें