फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराया बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ क्षेत्र के पास सीजीसी लांडरा के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा सड़क के बीच खड़े ट्राले से टकराने के कारण हुआ। थाना सोहाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में हंस राज खान (27) निवासी गांव नरैणा, जिला फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता जसवंत खान का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी। उन्हें बताया गया कि उनके पिता बाइक पर खरड़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

सीजीसी लांडरा के पास पहुंचने पर सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी के कारण उन्हें सड़क पर खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया। यह ट्राला सड़क के बीच बिना किसी इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर के खड़ा था। इससे उनके पिता पीछे से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने हंस राज खान के बयान के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 और 285 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें