खरड़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडुआं में परीक्षा देने आए विद्यार्थी की बाइक पार्किंग से चोरी हो गई। करनाल निवासी अनिरुद्ध बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम ईयर का विद्यार्थी है। 16 दिसंबर को उसने बाइक कैंपस की अस्थायी पार्किंग में खड़ी की थी। परीक्षा देने के बाद जब वह दोपहर लगभग एक बजे वापस आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी। अनिरुद्ध बंसल ने बाइक को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली, इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।