खरड़। खरड़-चंडीगढ़ रोड पर गांव देसूमाजरा के पास मंगलवार तड़के एक बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कृतिका (28) पुत्री राजिंदर सिंह और हरदेश जमाल (25) निवासी कठुआ जम्मू-कश्मीर हाल वासी रियल होमज सन्नी एनक्लेव में रहते थे। दोनो रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के साथ-मोहाली मोहाली में काम भी करते थे। दोनों कोई सामान लेने के लिए अपने फ्लैट से निकले थे।
जब यह दोनों देसूमाजरा से बाहर आकर हाईवे पर चढ़ने लगे तो इसकी बाइक बेकाबू हो गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में दोनोां भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें राहगीरों की सहायता से अस्पताल ले जाया गया, जहां डियूटी पर तैनात डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। खरड़ पुलिस ने कार्रवाई करते कर दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए है। हैं।