फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव जनेतपुर के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान सरवन मुखिया (31) निवासी दप्पड़ के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि रोशन लाल निवासी गांव दडहवा, जिला जगाधरी (हरियाणा) ने बताया कि सरवन मुखिया उसका ताया का बेटा था। वह 23 दिसंबर को उससे मिलने दप्पड़ आया था। देर शाम वह अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव जनेतपुर कट से थोड़ा आगे खड़ा था। इसी दौरान अंबाला की ओर से आई एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने न तो रफ्तार कम की और न ही हादसे के बाद रुकने की कोशिश की। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरवन मुखिया सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा और उसको गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाकर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि भागे बाइक चालक की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें