फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक चालक को हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। रोपड़ मार्ग पर गांव ब्राहामण माजरा के पास कुछ लोगों ने एक बाइक सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को शहर के अस्पताल लाया गया। इस मामले में सिंघभगवंतपुरा की पुलिस कार्रवाई कर रही है। गांव ढकोरां कलां निवासी कश्मीरा सिंह ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे के लगभग जब वह मोटरसाइकिल पर कुराली-रोपड़ मार्ग पर आ रहा था, तो गांव ब्राह्मण माजरा गेट के पास मुख्य हाईवे पर कार सवार दो युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से उतरकर समीप के ढाबे में घुस गया, लेकिन युवकों ने उसका पीछा किया और ढाबे में घुसकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जब उसने शोर मचाया तो वे भाग निकले। कश्मीरा सिंह ने बताया कि उसके सिर, हाथ और बांहों पर चोटें आईं हैं। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल कुराली में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें