फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
हादसाग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर सड़क पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद युवक की बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि उसका भाई विकासदीप निवासी सेक्टर-20 पंचकूला, बिशनपुरा क्षेत्र के यमुना एनक्लेव में बाइक पर जा रहा था। जब वह सुखना नदी के पुल पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें