फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्री बांके बिहारी मंदिर में भजन संध्या, राधा रानी का किया महाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। श्री बांके बिहारी मंदिर एवं श्री गोपाल माता अंबिका देवी गोशाला सेवा समिति की ओर से श्री राधा अष्टमी पर रविवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ। गोशाला सेवा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। राधा अष्टमी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही व्रत रखा जाता है। इस दिन राधा रानी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। गोशाला सेवा समिति एवं श्री बांके बिहारी मंदिर में राधा रानी का महाभिषेक किया गया। इस दौरान भजन सम्राट मदन शौंकी ने राधा रानी के भजनों पर श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। इस भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

भजनों पर वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा
कार्यक्रम के दौरान भक्त श्री राधा रानी के मधुर भजनों से मंत्रमुग्ध हो गए। खासतौर पर महिलाओं ने राधा रानी के भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया जिससे वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने जोर-शोर से जय श्री राधे के उद्घोष के साथ श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति की। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें