खरड़। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा खरड़-लुधियाना हाईवे-95 पर गांव भागोमाजरा में बनाया गया नया टोल प्लाजा बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके बाद लुधियाना व उस क्षेत्र का सफर मंहगा हो जाएगा।
टोल प्लाजा के मैनेजर मनिंदर सिंह ने बताया कि यह टोल 3 जून को सुबह 8 बजे से काम शुरू कर देगा। आने-जाने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स लिया जाएगा। इस टोल प्लाजा में कुल 16 लेन हैं जिनमें आठ जाने की व आठ लेने आने की हैं। इन लेनों में चार फास्टैग के लिए होंगी।
इस टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन या लाइट मोटर व्हीकल को एक तरफ के 65 रुपये और दोनों तरफ से 100 रुपये तथा लाइट कॉर्मिशयल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल या मिनी बसों को एक तरफ के 110 रुपये व दोनों तरफ के 160 रुपये देने होंगे। बस या ट्रक (दो एक्सल) को एक तरफ से 225 व दोनों तरफ के 340 रुपये, तीन एक्सल कॉमर्शियल वाहनों को एक तरफ से 245 तथा दोनों तरफ के 370 रुपये देने होंगे। इसके अलावा एचसीएस या ईएसई तथा एसएबी चार/छह एक्सल वाहनों को एक तरफ के 355 तथा दोनों तरफ के 530 रुपये तथा ओवरसाइज वाहनों जिनमें सात एक्सल से अधिक को एक तरफ के 430 तथा दोनों तरफ के 650 रुपये प्रति वाहन अदा करने पड़ेंगे।
मिलेगी पास की सुविधा
इसके साथ ही टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर की सीमा के अंदर रहने वाले लोगों को (निजी वाहन) के लिए 275 रुपये का मासिक पास भी बनाया जाएगा। इस टोल प्लाजा पर 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।