फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार को मिलेगा भगत पूरन सिंह बीमा योजना का लाभ

Wed, 27 Apr 2016 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
राशि जमा होगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत देते हुए भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत दो लाख 33 हजार व्यापारियों को सरकारी व गैर सरकारी नामवर अस्पतालों में 50 हजार रुपये तक के इलाज की मुफ्त सहायता दी जाती है। यह जानकारी सहायक कर एवं आबकारी कमिश्नर बलदीप कौर ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के आठ हजार व्यापारियों को भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना अधीन किसानों को मास्टर कार्ड बांटे जा चुके हैं। वहीं, एक करोड़ से कम सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को इस स्कीम का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को 28 अप्रैल को जीरकपुर में मुख्य संसदीय उद्योग एवं वाणिज्य विभाग पंजाब एनके शर्मा कार्ड बांटेंगे। सहायक कर एवं आबकारी कमीशन ने बताया कि भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के लाभ प्राप्त व्यापारी की घटना में मौत की सूरत में पांच लाख रुपये बीमा राशि व दुकान मेें आग लगने पर पांच लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों को भगत  पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके तहत कुराली, डेराबस्सी, खरड़ व अन्य स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें