फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रदर्शन से पहले पुलिस ने करीब 15 किसान नेताओं को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने पांच मार्च को चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए कई किसान नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार मोहाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के करीब 15 किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। मंगलवार को सुबह पुलिस ने किसान यूनियन के जिला प्रधान किरपाल सिंह स्याऊ को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। सूबा नेता परमदीप सिंह बैदवान को भी उनके गांव मटौर में नजरबंद कर दिया गया है। यह जानकारी किसान यूनियन के महासचिव लखविंदर सिंह सरपंच कराला ने दी है।
विज्ञापन

इसी तरह पुलिस ने किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रधान जगजीत सिंह जग्गी कराला को भी सुबह हिरासत में लिया है। किसान नेता और वकील जसपाल सिंह दप्पर, मनप्रीत सिंह अमलाला, हरी सिंह चडियाला, अजायब सिंह मलकपुर, रजिंदर ढोला, करम सिंह और लखविंदर सिंह सदापुर को भी सुबह हिरासत में लिया गया है। इस संबंधी जसपाल सिंह दप्पर ने बताया कि सभी किसान नेताओं को सुबह तीन बजे से लेकर 6 बजे तक अलग-अलग थानों में यह कह कर लाया गया कि उनको सरकार का आदेश मिला है कि पांच मार्च को किसान धरने में शामिल होने वाले किसानों को हिरासत में लिया जाए। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनके अलावा तीन किसान अजायब सिंह व लखविंदर सिंह को छोड़ दिया गया। उन तीनों को लेहली पुलिस चौकी ले जाया गया था। जसपाल सिंह दप्पर ने बताया कि जीरकपुर, लालड़ू और डेराबस्सी के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों समेत चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें