फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों खर्च कर नाभा में बनेगा सुंदर पार्क, 3 चरणों में होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय नगर परिषद की ओर से गांव नाभा में लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए करोड़ों रुपये की लागत से लोहगढ़ की तरह यहां एक बड़ा पार्क बनाने का फैसला लिया है। यह जानकारी स्थानीय नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सन्दीप तिवारी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से बनाए प्रस्ताव को निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही पार्क निर्माण को कार्य शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क का निर्माण 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के लिए करीब 18 लाख रुपये के फंड को मंजूरी देकर चारदिवारी का निर्माण किया जाएगा।
लंबे समय से लोग कर रहे थे मांग
गांव नाभा को नगर परिषद में शामिल हुए 15 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन यहां रहने वाले लोग आज भी आधुनिक सुविधाओं को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि कोई अच्छा पार्क न होने की वजह से गांव के युवाओं से लेकर बुजुर्ग लोगों को अपनी खेलकूद गतिविधियों के लिए दूसरे गांव में बने पार्कों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गांववासियों ने नगर परिषद में लिखित ज्ञापन देकर शामलात जमीन पर पार्क बनाने की अपील की थी।
विज्ञापन

वाकिंग ट्रैक पर लोग कर सकेंगे सैर
नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो शुरुआती दौर में अभी पार्क की चारदिवारी का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद अंदरूनी क्षेत्र में लोगों के लिए सैर वाकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा, बैठने के लिए बेंच, बच्चों के खेलने के लिए झूले व आसपास सुंदर फूल-पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, बीते दिनों गांव की शामलात जमीन का नगर परिषद की बिल्डिंग एवं इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों ने दौरा करके सर्वेक्षण किया था। संबंधित जमीन को लेकर गांववासियों के साथ विमर्श कर अपनी रिपोर्ट बनाकर कार्यकारी अधिकारी को सौंपी थी।
कोट्स :::
गांव नाभा में करोड़ों रुपये की लागत से पार्क बनाने का फैसला लिया है। इसको लेकर निकाय विभाग से मंजूरियां मिल चुकी हैं। पार्क का निर्माण 3 से 4 चरणों में होगा। इसके पहले चरण को लेकर 18 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

-सन्दीप तिवारी, कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें