फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीसीए अंडर -12 किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत, चैलेंजर्स को 33 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बेस्ट क्रिकेट अकादमी मोहाली में खेले गए अंडर-12 मुकाबले में बीसीए अंडर -12 किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीए अंडर -12 चैलेंजर्स को 33 रन से हरा दिया। किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स के सामने 83 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चैलेंजर्स की टीम 49 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

किंग्स की जीत में गेंदबाज दिव्यांश मानिक की भूमिका अहम रही। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में एक मेडन के साथ महज एक रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिव्यांश ने कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और टीम की जीत की नींव मजबूत की।
किंग्स की ओर से ऋषि कुमार ने भी उपयोगी पारी खेली। उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 17 रन नाबाद बनाए और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए अंडर-12 चैलेंजर्स की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। किंग्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 49 रन ही बना सकी। इस तरह बीसीए यू-12 किंग्स ने मुकाबला 33 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और अनुशासन को देखते हुए दोनों टीमों के कोचों ने खिलाड़ियों की सराहना की। बेस्ट क्रिकेट अकादमी में आयोजित इस मुकाबले से युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अच्छा अनुभव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें