फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बठिंडा और फाजिल्का की टीमों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-78 मोहाली में 44वें पंजाब स्टेट प्राइमरी स्कूल गेम्स का आयोजन हुआ। नेशनल स्टाइल लड़कों के कबड्डी के फाइनल में बठिंडा ने संगरूर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। लड़कियों में फाजिल्का ने फिरोजपुर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। सर्कल स्टाइल कबड्डी में मालेरकोटला ने बठिंडा को हराकर पहला स्थान हासिल किया। मुकाबला इतना जबरदस्त था कि थ्री-टू-थ्री फाइनल में सिर्फ एक अंक से जीत मिली।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीईओ एलीमेंट्री प्रेम कुमार मित्तल के नेतृत्व में जिला खेल समन्वयक हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इन खेलों में लगभग 3000 बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर दलजीत सिंह स्टेट क्राइम ब्रांच, सनेटा गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और ब्लॉक माजरी के गांव तोगां के सरपंच रवि राणा ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और फाइनल मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें