खरड़। घड़ूआं स्थित सेक्रेड सोल्स स्कूल में पांचवें अखिल भारतीय अंतर-स्कूल बास्केटबाॅल टूर्नामेंट ठाकुर मेमोरियल ट्रॉफी-2023 शुरू हुई। उद्घाटन प्रिंसिपल मनबीर बराड़ और डायरेक्टर गुरपाल सिंह भट्टी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्पित शुक्ला (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था ने शिरकत की। उद्घाटन दिवस पर पहला मैच बास्केटबाॅल कोर्ट पर सेक्रेड सोल्स स्कूल और बिशप कॉटन स्कूल शिमला की टीमों के बीच खेला गया। कार्वस अमेरिकन एकेडमी मुंबई का मुकाबला महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्स प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) से हुआ। इसमें मुंबई की अकादमी 56/20 के अंतर से हारी। लड़कियों के वर्ग में आचार्यकुलम हरिद्वार का एशियन स्कूल देहरादून से मुकाबला हुआ, जिसमें आचार्यकुलम ने 29/16 के स्कोर से जीत हासिल की। लड़कों के वर्ग में प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट का मुकाबला एशियन स्कूल देहरादून से हुआ जिसमें एशियन स्कूल 58/19 से जीता।
स्कूल के डायरेक्टर गुरपाल सिंह भट्टी ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से युवाओं में खेल के प्रति और अधिक उत्साह पैदा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर तेज दीप सिंह सैनी पीसीएस पंजाब, वरिंदर सिंह बराड़ एसएसपी, लुधियाना के डीएसपी (ग्रामीण) बिक्रमजीत सिंह बराड़ और जालंधर के एसपी परमिंदर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
खरड़... सेक्रेड सोल्स स्कूल घड़ूआं में नेशनल ठाकुर मेमोरियल ट्रॉफी के मैच के दौरान कौशल दिखातीं टीमें। संवाद
फोटो नंबर- 13 खरड़-फोटो नंबर 04