फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिहायशी मकानों के पास बेसमेंट निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों ने जताई सुरक्षा की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के गांव सिसवां-सुल्तानपुर टपरियां में रिहायशी मकानों के पास बेसमेंट की खुदाई को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गहरी खुदाई से मकानों की नींव और सरकारी गली को नुकसान पहुंच सकता है। पंचायत की शिकायत पर बीडीपीओ माजरी कार्यालय के जेई संदीप सैनी और पंचायत सेक्रेटरी उषा रानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर फोटो और वीडियोग्राफी करवाई तथा संबंधित व्यक्ति से निर्माण के दस्तावेज मांगे। पुलिस ने मौके पर मौजूद कामगारों की जानकारी भी दर्ज की। कार्यकारी सरपंच संजीव शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने अनुमति के बिना दोबारा काम शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें