फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेस लिंक रोड खत्म, हर वक्त रहता है हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मछली कलां से झंजेड़ी को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर हर समय हादसों का खतरा मंडरा रहा है। भारतमाला रोड का पानी निकालने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से पुल के पास बनाया गया बेस लिंक रोड को लगभग खत्म कर चुका है। इससे वाहन चालकों को गुजरने में भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेसी नेता हरकेश चंद शर्मा ने बताया कि पुल के आगे कूहणी मोड़ है, ठीक इसी मोड़ पर पानी निकासी के लिए बेस डाल दिया गया है। हैंड-प्रूफिंग और उचित योजना के बिना बनाए गए इस बेस ने सड़क को इतना संकरा कर दिया है कि वाहन मुश्किल से निकल पा रहे हैं। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि अंधेरे में बेस दिखाई नहीं देता। कई लोग यहां गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने बिना सोचे-समझे निर्माण किया है, जो अब हादसों को दावत दे रहा है। शर्मा ने एनएचएआई अधिकारियों से इस खतरनाक बेस को जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें