फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्बेक्यू नेशन के प्रबंधकों के खिलाफ परचा

Mon, 30 Sep 2013 05:46 PM IST
अमर उजाला,मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
 नामी फूड चेन बार्बेक्यू नेशन के प्रबंधकों एवं स्टाफ के खिलाफ थाना फेज एक पुलिस ने परचा दर्ज कर लिया है। फेज पांच स्थित बार्बेक्यू नेशन में वीरवार रात को खाना खाने के बाद करीब दो दर्जन लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। तीन को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा था।
विज्ञापन



इस मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दे दी। इसके बाद थाना फेज एक पुलिस ने रेस्टोरेंट के प्रबंधकों, अधिकारियों एवं स्टाफ के खिलाफ परचा दर्ज किया है।

 अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। जांच के दौरान जिसकी भूमिका पाई गई, उसे नामजद किया जाएगा। सेक्टर 68 निवासी अभिषेक टंडन की शिकायत पर पुलिस ने परचा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 अभिषेक टंडन अपने परिजनों के साथ वीरवार को बार्बेक्यू नेशन में बर्थ-डे पार्टी के लिए आए थे। रात करीब नौ बजे खाना खाते हुए पार्टी में आए कई लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इनमें छोटे बच्चे भी थे। इस दौरान एक कंपनी का टीम-डिनर भी था। उसमें आए लोग भी बीमार हुए थे।



 एकाएक लोगों को सिरदर्द, उल्टियां आदि शुरू हो गई थीं। इसके बाद मरीजों को सिविल अस्पताल, श्री गुरु हरकिशन साहिब चैरिटेबल अस्पताल सोहाना समेत कुछ निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया था।


सेहत विभाग की टीम ने उसी समय रेस्टोरेंट से खाने के सैंपल लिए थे। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने कहा कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें