फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने बिना पूछे बुजुर्ग की पॉलिसी बनाई, खाते से काटे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली । पंजाब नेशनल बैंक की महिला कर्मचारी ने एक बुजुर्ग की उसकी सहमति के बिना ही नई पॉलिसी बनाकर उसके खाते में से 2 लाख रुपये काट दिए। वहीं, इस पॉलिसी को रद्द करवाने के लिए उसको कई महीनों से बैंक के धक्के खाने को मजबूर होना पड रहा है। बहादुर सिंह (67) वासी बडाली ने बताया कि उसने रोपड रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक अन्य पॉलिसी करवाई हुई और वह अगस्त महीने में किश्त के 2 लाख रुपये जमा करवाने गया था। लेकिन बैंक में महिला कर्मचारी ने उसे गुमराह करते हुए उसकी बिना सहमति से एक नई पालिसी बना दी और उसके खाते में से दो लाख रुपये काट लिए। घर आने पर ही उसको इस नई पॉलिसी के बारे में पता चला। बैंक शाखा में जाकर पता चला कि उक्त महिला कर्मचारी ने किश्त भरने की बजाए नई पालिसी भी बना दी और उसके खाते में चार लाख रुपये भी काट लिए हैं। इसी दौरान उसने नई पालिसी संबंधी दस्तावेज महिला कर्मचारी को वापिस कर दिए और इस रद्द करने को कहा। उसने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से बैंक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हो रही। बल्कि उसे मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। उसने नई पॉलिसी को रद्द करके उसके दो लाख रुपये तुरंत बैंक खाते में डाले जाने की मांग की है। इस संबंधी जब बैंक मैनेजर भट्टी से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि पालिसी करने वाली महिला कर्मचारी छुट्टी पर चल रही है। उसके आते ही नई पॉलिसी को रद्द करके दो लाख रुपये की राशि बहादुर सिंह के खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें