फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरएमसी पॉइंटों पर फैंकने पर रोक, भड़क गए सत्ताधारी पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की ओर से सोसाइटियों का कूड़ा आरएमसी पॉइंट पर फेंकने पर लगाई गई रोक को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। यह हंगामा उस वक्त हुआ जबकि मोहाली नगर निगम में एक बैठक बुलाई गई। इसमें सत्ताधारी गुट के पार्षद पहुंच गए और उन्होंने निगम के इस फैसले का विरोध किया। कुछ पार्षदों ने कहा कि उनको बैठक में बुलाया ही नहीं गया। पार्षदों ने कहा कि सोसाइटियों के निवासी मोहाली शहर के ही निवासी हैं और बराबर प्रॉपर्टी टैक्स अदा करते हैं पर उनके साथ धक्का किया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि वे इस मामले में कमिश्नर और मेयर को पहले ही लिख चुके हैं कि हाउसिंग सोसाइटियों को थोक कूड़ा उत्पादक की श्रेणी से हटाने के लिए एक प्रस्ताव लाया जाए। इसको सर्वसम्मति से पारित किया जाए क्योंकि सभी पार्षद इसके पक्ष में हैं।वास्तव में नगर निगम ने शहर की हाउसिंग सोसाइटियों को थोक कूड़ा उत्पादकों की श्रेणी में रखकर एक नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके मुताबिक सोसाइटी के प्रत्येक निवासी को कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार को न सिर्फ प्रति घर 200 रुपये देने होंगे, बल्कि साथ ही घरों से पहले कूड़ा लेकर जा रही रेहड़ी वाले को 130 रुपये पहले की तरह ही देने हैं। इसका मतलब हर घर को 200 रुपये की अलग चपत लगेगी। इसके अलावा बड़ी बात यह है कि ठेकेदार द्वारा सोसाइटी के सभी घरों की एकमुश्त रकम सोसाइटी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को देने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को निगम द्वारा बुलाई गई एक बैठक में कुछ पार्षदों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और इस मुद्दे को नगर निगम की बैठक में उठाने की चेतावनी दी है। पार्षद विनीत मलिक, हरजीत घोलू और कमलप्रीत बन्नी ने कहा कि उन्हें जानबूझकर इस बैठक में नहीं बुलाया गया ताकि यह प्रस्ताव पास किया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बैठक के बारे में पता चल गया था और वह खुद बिना बुलाए बैठक में पहुंच गए ताकि हाउसिंग सोसायटी के निवासियों के साथ कोई धक्का न हो सके।
उन्होंने कहा कि निगम सोसाइटियों का कूड़ा आरएमसी पॉइंटों पर फेंकने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में हाउसिंग सोसायटी के निवासियों को कूड़े के निजी ठेकेदार के साथ मिलाकर ठेका करने के लिए कहा जा रहा था] पर सभी ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब निगम आरएमसी मोहाली शहर का कूड़ा पॉइंटों से उठाने का ठेका पहले ही लिया जा चुका है तो सोसायटियों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है कि उनका कूड़ा आरएमसी पॉइंटों पर फेंकने से रोका जा रहा है। ठेकेदार की ओर से सोसाइटी के सभी घरों की एकमुश्त रकम सोसाइटी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को देने के लिए कहा जा रहा है।

क्या कहतें है मेयर
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि वह इस मामले में कहा कि निगम की हाउस मीटिंग में प्रस्ताव लाया जाएगा और वह किसी भी हालत में हाउसिंग सोसायटियों के निवासियों के साथ धक्का नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें