फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बंबीहा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, निशाने पर था मशहूर पंजाबी गायक, एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

Mon, 30 Oct 2023 12:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों, पंजाबी गायकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से रंगदारी वसूलने वाले बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली की टीम ने फरीदकोट से पकड़ा। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ गगन ढिल्लों के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इनके निशाने पर मशहूर पंजाबी गायक था। साइबर क्राइम की टीम ने इनके निशाने के बारे में इनपुट हासिल किया। इसके बाद एसएसओसी की टीम ने इनके ठिकाने पर दबिश दी और एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि कनाडा से गैंग चला रहे गैंगस्टर जाहर सिंह उर्फ प्रिंस चौहान के नेतृत्व में लवप्रीत सिंह उर्फ गगन ढिल्लों, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हैम्मी अपने अन्य सदस्यों के साथ फरीदकोट में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो लवप्रीत पकड़ा गया लेकिन बाकी भाग गए। लवप्रीत से पुलिस को एक पिस्टल व पांच कारतूस मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस चौहान, हरमनप्रीत सिंह, लवप्रीत समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हरमन के जरिए प्रिंस के संपर्क में आया था लवप्रीत

पुलिस ने बताया कि पकड़े आरोपी लवप्रीत ने बताया कि हरमनप्रीत सिंह के जरिए कनाडा में बैठे प्रिंस चौहान के संपर्क में आया था। दोनों ही प्रिंस के कहने पर हथियार भी सप्लाई करते थे ताकि अगर कोई गायक या बिजनेसमैन रंगदारी की रकम देने से मना करे तो उस पर हमला किया जा सके। उनके साथियों और उन्होंने कुछ लोगों पर हमला भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें