फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना फायरिंग : 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली/जीरकपुर। बलटाना में कॉलोनाइजर चौधरी राम कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीआईए की टीम घटनास्थल से फर्नीचर मार्केट तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान हमलावरों की गाड़ी का नंबर ट्रेस होने से जुड़ा अहम सुराग भी मिला है।
पुलिस ह्यूमन और तकनीकी टीमों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के मोबाइल पर भेजी गई तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा हर्ष पंडित बताने वाला व्यक्ति राम कुमार को पहले भी चेतावनी देने की बात कह रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि राम कुमार को पहले भी समझाया था, लेकिन वह नहीं समझे। इसके बाद 12 घंटे के भीतर पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई और रकम नहीं मिलने पर गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस के पास फायरिंग का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मार्च में चौधरी राम कुमार के बेटे मनमोहन सिंह उर्फ सोनू से मांगी गई एक करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले को भी जांच से जोड़कर देख रही है। उस समय धमकी देने वाले ने खुद को डोनी बल का भाई बताया था और दो दिन के भीतर रकम देने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें