फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार, पांच गाड़ियां भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बलौंगी पुलिस ने चोरी और झपटमारी के कुल दो केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन एक्टिवा और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इन आरोपियों की पहचान योगेश कोहली निवासी न्यू बस्ती नाभा जिला पटियाला हाल वासी गांव मदनपुरा मोहाली, सुखविंदर सिंह उर्फ लक्की निवासी चकरी मुहल्ला बस्सी पठाना फतेहगढ़ साहिब, धनवीर उर्फ अनिकेत निवासी राम नगर बस्ती संगरूर हाल वासी पीजी बलौंगी मोहाली और एक नाबालिग के तौर पर की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश कोहली के खिलाफ चोरी का एक मामला पहले भी दर्ज है। दूसरे आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामले और चोरी का एक मामला दर्ज है। इसी तरह आरोपी धनवीर के खिलाफ भी चोरी के एक मामला पहले दर्ज है। वहीं नाबालिग के खिलाफ भी चोरी का एक अन्य मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें