मोहाली। सेक्टर-57 में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। रविवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इसका उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि शहर के विभिन्न पार्कों में बैडमिंटन और वालीबॉल कोर्ट पहले ही बनाए जा चुके हैं और इसके अलावा बड़ी संख्या में पार्कों में जिम भी स्थापित किए गए हैं। जिनका शहरवासी अतिरिक्त लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि यहां पर 11 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। इस तरह के और सिंथेटिक कोर्ट और भी बनाए जाएंगे ताकि युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके। इस मौके पर उनके साथ पार्षद कुलवंत कौर भी मौजूद रहीं।