फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बबलू ने की थी झगड़े की शुरुआत, उतारना पड़ा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ के सेक्टर-127 के स्वराज एनक्लेव में बबलू और उसकी पत्नी मंसूरा बेबी अगर झगड़े की शुरुआत न करते तो शायद उनकी हत्या नहीं होती। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बबलू की पत्नी ने झगड़े की शुरुआत की और बबलू ने पहले आरोपी मोनू पर रॉड से वार किया। इस कारण मोनू ने उसके पेट में चाकू से हमला किया था और उसकी मौत हो गई। हत्या के चारों आरोपियों को चरनजीत सिंह उर्फ मोनू, सिमरनजीत सिंह उर्फ लक्की, अमनदीप सिंह उर्फ अमन और खुशी नाम की महिला को वीरवार को खरड़ अदालत में पेश किया। पुलिस ने रिमांड लेते समय अदालत में तर्क दिया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और कत्ल की वजह पूछनी बाकी है। अदालत ने दलील सुनने के बाद उक्त आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी मोनू ने पूछताछ में बताया कि पहले वह भी बबलू के साथ वाले कमरे में किराये पर रहते थे और उनकी अच्छी जान पहचान थी। उन्होंने कुछ समय पहले यहां से मकान छोड़ दिया। शिफ्ट करते समय कुछ सामान जिसमें पेंटिंग्स, मोबाइल व अन्य छोटी-मोटी चीजें बबलू के घर पर रह गई थी। पिछले एक महीने से वह बबलू से अपना सामान वापिस मांग रहा था। उनमें इस बात को लेकर काफी बार बहस भी हो चुकी थी। मंगलवार की रात को वह अपना सामान लेने ही बबलू के घर पर गए थे। जब वह सामान लेकर बबलू के कमरे से बाहर निकले तो बबलू की पत्नी मंसूरा बेबी ने उन्हें गालियां देनी शुरु कर दी और जब उसने उसे ऐसा करने से रोका तो बबलू ने गुस्से में हाथ में पकड़ी रॉड से उसके सिर पर वार किया। मोनू ने बताया कि झगड़ा बबलू ने शुरु किया था । उसने चाकू निकाला और तैश में आकर चाकू से बबलू के पेट पर वार कर दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई जब उसकी पत्नी उसे छुड़ाने आई तो उसके पेट पर भी वार करना पड़ा।

मृतक बबलू और उसकी पत्नी मंसूरा बेबी दोनों कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और यहां खरड़ में रहकर मजदूरी आदि का काम करते थे। मृतक बबलू के साथ वाले कमरे में रह रही महिला चांदनी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें