फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMO के नेतृत्व में बेटी बचाओ जागरूकता वर्कशॉप

Sat, 11 Jun 2016 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
sfdsd - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में एसएमओ डॉ. महिंदर सिंह की अगुवाई में ‘बेटी बचाओ’ जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें बिगड़े लिंग अनुपात पर गहरी चिंता प्रकट की गई। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या को मिल जुलकर रोकने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

वर्कशॉप के दौरान सुखमनी नर्सिंग कॉलेज एवं नेशनल डेंटल कॉलेज की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं बेटी बचाओ पर भाषण एवं पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में हिस्सा लिया। इनमें विजेता प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलडीटी प्रोग्राम दौरान बढ़िया कारगुजारी करने पर डॉ. हरप्रीत कौर, चंदन कुमार, एडवोकेट अनमोल सिंह, जसवंत राय बावा, पारस जैन को विशेष तौर पर सम्मनित किया गया। डॉ. उषा सिंगला ने ऐसी वर्कशॉम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। नोडल अफसर भूपिंदर सिंह डाहरी, डॉ. एचएस चीमा, राजिंदर सिंह एसआई, धर्म सिंह हेल्थ सुपरवाइजर, सर्बजीत सिंह और बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें