फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना के लिए जागरूकता अभियान एक अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जनगणना-2021 को लेकर इस साल एक अप्रैल से जागरूकता अभियान शुरू हो जाएगा। बुधवार को इसकी तैयारियों को लेकर एडीसी आशिका जैन ने बैठक की। जिसमें जनगणना की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए सभी तरह के सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी आशिका जैन ने कहा कि जनगणना के लिए सुपरवाइजरों के अलावा 2156 कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अब इन कर्मचारियों की ट्रेनिंग होगी ताकि जनगणना का काम सही ढंग से निपटाया जा सके। उन्होंने बताया कि गणना करने वाला एक कर्मचारी 150 से 180 घरों में जनगणना करेगा। इसी तरह एक सुपरवाइजर के अधीन 6 गणना कर्मचारी होंगे। एडीसी ने कहा कि कोई भी इलाका और वर्ग जनगणना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर चार्ज अफसर जनगणना से संबंधित काम को सुचारु ढंग से चलाने के लिए 2 तकनीकी सहायक नियुक्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए आईटी फारमेट को तैयार किया जा रहा है। इस बैठक में अन्य अधिकारियों के अलावा सहायक कमीश्नर यशपाल शर्मा सहित जिले की सभी नगर काउंसिलों के ईओ भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें