फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़-कुराली हाईवे की तरफ जाने से बचें, जाम और संभावित खतरा कर रहा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। खरड़ और कुराली की पुलिस की लापरवाही से प्रशासनिक प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। खरड़-कुराली हाईवे रोजाना हजारों वाहनों का भार झेलता है, लेकिन पटाखों की दुकानें लगने के बाद शनिवार को यह हाईवे जाम पॉइंट में तब्दील हो गया। खरड़–कुराली पुलिस की लापरवाही से यहां जाम के साथ खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर जारी डीसी के आदेश और एसडीएम की कार्रवाई के बाद भी हालात बिगड़े नजर आए। लोगों का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो भारी जान-माल से नहीं बचा जा सकेगा। वाहनों की भरमार की वजह से लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिलेगा। ऐसे में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
पिछले सप्ताह मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पटाखों की बिक्री को लेकर स्पष्ट आदेश जारी किए थे। इसके बाद एसडीएम खरड़ ने दौरा कर दुकानें भी बंद करवाईं। लोगों का कहना है कि हर साल यही स्थिति बनती है। लोगों का कहना है कि अगर कोई हादसा हुआ तो केवल दुकानदार नहीं, पुलिस भी बराबर जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें