मोहाली। सेक्टर-69 में रेड लाइट होने पर ब्रेक लगाने पर बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में पता चल है कि घायल की पीठ और हाथ पैर में काफी अंदरूनी चोट आई है। उसके कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है। गांव सोहाना निवासी प्रदीप ने बताया कि वह मंगलवार को काम से घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-69 के लाइट पॉइंट पर पहुंचा तो उसने रेड लाइट देखकर बाइक की ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से एक तेज रफ्तार में ऑटो आया और लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सामने खड़े ट्रक में जा टकराया। इससे वह बेहोश हो गया और राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।