फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रोड रेज में टकराई दो गाड़ियों की चपेट में आया ऑटो, चालक का जबड़ा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शनिवार सुबह 9 बजे फेज-11 में रोड रेज में दो गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई और इनकी चपेट में एक एक ऑटो चालक आ गया। इससे ऑटो चालक की गंभीर रूप से घायल हो गया हैए जबकि ऑटो में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गई। इस हादसे में ऑटो चालक राजकुमार को गंभीर चोट लगी हैं और उसका जबड़ा टूट गया है। उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया है। बताया जा राह है कि एक क्रेटा कार चालक फेज-10 से फेज-11 की ओर जा रहा था जबकि ऑडी गाड़ी फेज-11 की ओर से आ रही थी। दोनों कार चालक रोड रेज में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, इससे दोनों की कारें एक-दूसरे से टकराई और सवारियों से भरे एक ऑटो को चपेट में ले लिया। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि दोनों कार चालक घायल हुए हैं अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें