फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑटो चालक ने बुजुर्ग एक्टिवा चालक को मारी टक्कर, फुटपाथ पर गिरने से मौत

Sat, 25 Jan 2025 01:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-10 में मार्केट से घर लौट रहे एक बुजुर्ग की एक्टिवा को तेज रफ्तार ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग का सिर फुटपाथ पर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 74 वर्षीय कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। फेज-11 थाने में तैनात जांच अधिकारी एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं, कुलवंत सिंह का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह सुबह फेज-10 मार्केट में घर का सामान लेने अपनी एक्टिवा पर आए थे। जब वह सिल्वी पार्क के सामने मोड से मुडऩे लगे तो पीछे से आ रहे एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। कुलवंत सिंह टक्कर के बाद एक्टिवा सहित सड़क पर गिरे, जिनका सिर फुटपाथ से जा टकराया। सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी है। इस मामले में ऑटो चालक विनोद चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें