फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घने कोहर में टिप्पर से टकराया ऑटो, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक से सिर में आए 10 टांके, लड़की की आंख में घुस गया चश्मे का कांचकुराली-खरड़ हाईवे पर हुआ हादसा, टिप्पर चालक फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कुराली-खरड़ हाईवे पर घने कोहरे में ऑटो और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ऑटो चालक और पीछे बैठी दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया
विज्ञापन

ऑटो चालक तरनजीत सिंह (22) वासी गांव चनालो ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह कुराली से दो लड़कियों को बैठाकर खरड़ जा रहा था। इस दौरान घना कोहरा था। जैसी ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो अचानक आगे जा रहे टिप्पर ने कट मारा जिस कारण ऑटो टिप्पर से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक के सिर में गहरी चोट आई है, उसे माथे पर सात और सिर के पीछे तीन टांके आए। वहीं पीछे बैठी एक लड़की गंभीर रूप से घायल है, जिसने चश्मा पहना हुआ था, उसका लेंस लूट कर उसकी आंख में घुस गया, जिसे डॉक्टरों में जीएमसीएच सेक्टर-32 में रेफर कर दिया है। दूसरी लड़की को मामूली चोट आई है, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें