पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 15 अक्तूबर को पंचकूला जोन के जिलों में प्लॉटों की ऑनलाइन नीलामी की जा रही है। इसमें रिहायशी और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के प्लॉट शामिल किए गए हैं। पंचकूला जोन में पंचकूला के अलावा अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र आते हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों में एचएसवीपी की ओर से प्लॉटों की नीलामी किए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। लोग भी प्लॉटों की खरीद में खासा रुझान दिखा रहे हैं। आरक्षित मूल्य से दो से ढाई गुना दाम लोग नीलामी में प्लॉटों का लगा रहे हैं।
पंचकूला के इन सेक्टरों में होगी प्लॉटों की ऑक्शन
पंचकूला के दो सेक्टरों को रिहायशी प्लॉटों की नीलामी के लिए शामिल किया गया है। इनमें से सेक्टर-28 में 5 और एमडीसी सेक्टर-6 में 16 प्लॉट ऑक्शन में रखे गए हैं। इसके अलावा व्यावसायिक श्रेणी में सेक्टर-2 में 2, सेक्टर-5 में 4, सेक्टर-8 में 2, सेक्टर-9 में 4, सेक्टर-23 में 2, सेक्टर-25 में 7, सेक्टर-27 में 8 और सेक्टर-31 के 4 प्लॉट नीलाम किए जाने हैं।
लाखों से करोड़ों में पहुंच जाती है कीमत
नीलामी में प्लॉट और बूथों का रिजर्व प्राइस कुछ लाख रुपये होती है जो बोली के दौरान कई गुना तक बढ़कर करोड़ों में पहुंच जाती है। ऐसा खासकर पंचकूला में देखने को मिलता है। एचएसवीपी के दोनों ही श्रेणियों के प्लॉटों में लोग काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। वहीं, एचएसवीपी की ओर से भी लगातार ऑक्शन की जा रही है।
शहर अनुसार प्लॉटों की संख्या
शहर का नाम व्यावसायिक रिहायशी
अंबाला 7 43
जगाधरी 5 37
कैथल 11 30
करनाल 2 26
कुरुक्षेत्र 33 00
पंचकूला 44 20
वर्जन...
15 अक्तूबर को पंचकूला जोन के जिलों में एचएसवीपी की ओर से रिहायशी और व्यावसायिक प्लॉटों की नीलामी की जा रही है। - मानव मलिक, संपदा अधिकारी पंचकूला, एचएसवीपी