फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडा ने प्रॉपर्टी की ई नीलामी से कमाए करोड़ों

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के लोग एक बार फिर प्रॉपर्टी में जमकर निवेश कर रहे हैं। यह बात हाल ही में पुडा व इसकी अन्य इकाइयों द्वारा की गई प्रॉपर्टी की ई ऑक्शन से सामने आई है। प्रॉपर्टी की नीलामी से पुडा ने 44.08 करोड़ रुपए कमाए। गमाडा, बठिंडा डेवलपमेंट अथारिटी ( बीडीए) ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गलाडा) , जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी (जेडीए) व अमृतसर डेवलपमेंट अथारिटी (एडीए)की संपत्ति ई ऑक्शन मंगलवार को संपन्न हो गई थी। वहीं, विभाग ने साफ किया है कि हर महीने प्रॉपर्टी की ई-ऑक्शन की जाएगी ताकि लोग अपनी सुविधा अनुसार प्रॉपर्टी खरीद पाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी की नीलामी में 12 साइट नीलामी में बिकी है। इनमें इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक स्थित आईटी सिटी में दो इंडस्ट्रियल प्लॉट व अलग-अलग सेक्टरों में एससीओज, बूथ व रिहायशी प्लॉट शामिल हैं। इन प्लॉटों की कमाई से गमाडा ने 22 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया है। पुडा को राज्य भर के ओयूवीजीएल संपत्ति की ई नीलामी से 8.56 करोड़ रुपए हासिल हुए। गलाडा 5.30 करोड़ रुपए, बीडीए 97.64 लाख रुपए की संपत्ति नीलाम कर पाया। इसी तरह एडीए ने 1.98 करोड़ रुपए, जेडीए ने 52.26 लाख रुपए और पीडीए ने 4.74 करोड़ रुपये की संपत्ति नीलाम की।
इन जगहों की गई प्रॉपर्टी नीलाम
इस दौरान पुडा ने लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, मलोट, गुरदासपुर व बटाला में स्थित प्रॉपर्टी की नीलामी की। बता दें कि नीलामी में कुल रकम का 25 फीसदी हिस्सा जमा करवाने के बाद अलाटियों को जमीन का कब्जा सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 संपत्ति की ई नीलामी से कमाए दो हजार करोड़ रुपए
जानकारी के मुताबिक विकास अथारिटी की तरफ से यह 14वीं ई-ऑक्शन थी। अब तक की गई संपत्ति की ई नीलामी से गमाडा ने दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें