फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रेस क्लब की लाइब्रेरी में चोरी का प्रयास, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुरानी कालका रोड स्थित प्रेस क्लब की लाइब्रेरी में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। लाइब्रेरी का ताला तोड़कर कुर्सियां और किताबें कार में ले जाने का आरोप है। मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सामान और कार सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सब-इंस्पेक्टर संदीप पूनिया ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब सदस्य मनिंदर सिंह के अनुसार, 21 नवंबर की रात करीब नौ बजे लाइब्रेरी बंद करके वह घर गए थे। अगले दिन सुबह जब वह क्लब पहुंचे तो लाइब्रेरी के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर कुर्सियां और किताबें गायब मिलीं। इसी दौरान एक व्यक्ति गोल्डन रंग की होंडा सिटी कार (सीएच01-सीडी-9391) में लाइब्रेरी का सामान रखते हुए दिखा। मनिंदर सिंह ने पत्रकार साथियों इकबाल सिंह पालिवाल और मुकेश चौहान की मदद से उसे मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान चंडीगढ़ निवासी खुशविंदर सिंह धालीवाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें