फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ शहर की एक सोसाइटी में एक विवाहित व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की शाम को परिवार के साथ बैटमिंटन खेल रही थी। खेल के दौरान शटलकॉक एक फ्लैट के बाहर गिरी, जिसे उठाने लड़की वहां गई। फ्लैट के अंदर मौजूद व्यक्ति ने उसे अंदर खींचने और जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की किसी तरह बचकर निकली और परिवार को बताया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। आरोपी की पहचान खरड़ निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें