फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होमगार्ड जवान पर टिप्पर चढ़ाने की कोशिश, बंपर से टकराकर टूटी बाजू जब्त किए गए टिप्परों की निगरानी कर रहे होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला दो टिप्पर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। मुबारकपुर-रामगढ़ रोड स्थित दफरपुर गांव में खनन विभाग की ओर से जब्त किए गए टिप्परों की निगरानी कर रहे एक होमगार्ड जवान पर टिप्पर चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित की बंपर की टक्कर से बाजू टूट गई है। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में होम गार्ड जवान मनिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस चौकी मुबारकपुर पर ड्यूटी पर तैनात था। 7 अप्रैल को चार टिप्परों को खनन विभाग की ओर से जब्त किया गया था। जिसके चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गए थे। इसलिए उन्हें और हवलदार अमरजीत सिंह को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। खनन विभाग ने दफरपुर गांव में अलग-अलग जगहों पर टिप्पर खड़ा किया था। इसी दौरान एक टिप्पर सबसे पीछे खड़ा था। रविवार को रात करीब 9:20 बजे कुछ लोग उस टिप्पर के पास खड़े थे। जब वह भीड़ इकट्ठा होने का कारण जानने के लिए आया तो टिप्पर पर दो व्यक्ति सवार हो गए, जो टिप्पर को रामगढ़ की ओर मोड़ने का प्रयास करने लगे। वह टिप्पर की तरफ भागा और उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उसमें बैठे व्यक्ति ने ड्राइवर को इशारा कर टिप्पर को उसकी तरफ मोड़ दिया और उस पर टिप्पर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान बंपर लगने से उसकी बाजू टूट गई। इसी बीच दोनों अज्ञात टिप्पर लेकर फरार हो गए। उसके साथी कर्मचारी ने उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया। पुलिस ने होमगार्ड जवान के बयान पर दो अज्ञात टिप्पर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें