फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-2 में कार चालक का अपहरण करने की कोशिश, डीजीपी को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 में एक कार चालक का अपहरण करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि 1800 करोड़ की धोखाधड़ी में वांछित के इशारे पर यह कोशिश की गई है। इस मामले में पीड़ित ने डीजीपी को ई-मेल भेजकर शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमित कक्कड़ ने डीजीपी पंजाब को भेजी शिकायत में कहा है कि जब वे अपनी फोर्ड एंडेवर से शाम करीब 5:46 बजे घर जा रहे थे, तो तीन लोग दौड़ते हुए उनकी कार के पास आए। एक हमलावर ने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की और शीशा तोड़ने की धमकी दी। इसी दौरान पीछे से दूसरे ने चिल्लाकर कहा कि हिमांश ने कहा है कि अमित को हर हाल में किडनैप करना है। नहीं मानता है तो गोली मार देना। शिकायतकर्ता अमित के अनुसार स्थिति को भांपकर वे गाड़ी भगाकर वहां से निकल गए। उन्होंने बताया कि भागते समय एक काली जीप ने उनका पीछा किया, जिसकी फ्रंट नंबर प्लेट कागज से ढकी हुई थी।
इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज अमित कक्कड़ ने पुलिस को सौंप दी है। इसमें हमलावरों के चेहरे और वाहन साफ दिख रहे हैं। अमित ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हिमांश वर्मा और वरुण उत्रेजा के खिलाफ फर्जी दस्तावेज, दूतावासों के साथ धोखाधड़ी और दो करोड़ की ठगी जैसे मामलों में तीन एफआईआर दर्ज करवाई थीं। इन मामलों के बदले में उस पर झूठा रेप का केस भी दर्ज करवाया गया। बाद में यह मामला कोर्ट में फर्जी साबित हुआ। कक्कड़ ने आरोप लगाया कि यह हमला उन्हें केस वापस लेने पर मजबूर करने की साजिश थी। उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें