फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस पर यहां अकसर होते रहते हैं हमले

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ में पुलिस के साथ मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी पुलिस के साथ मारपीट बहस बाजी तथा पुलिस पार्टी पीसीआर पर हमले की अनेक घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. शाम होते ही युवा पीढ़ी का एक बड़ा हुजूम सड़कों पर उतर आता है और देर रात तक यह युवा टू व्हीलर तथा कारों में इधर-उधर भागते रहते हैं। वीकेंड पर इन युवाओं की गतिविधियां और अधिक हो जाती हैं खरड़ से बाहर के युवक व युवतियां युवतियां भी अपने दोस्तों से मिलने के लिए खरड़ पहुंच जाते हैं और रात भर सड़कों पर ऊधम मचाते हैं. खरड़ में पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण पुलिस भी बेबस होकर रह जाती है खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में रात को गश्त के नाम पर एक पीसीआर है जिसमें मात्र दो पुलिस कर्मचारी तैनात हैं रात में अक्सर कॉलेज के छात्रों में झगड़ा की सूचना पुलिस को मिलती है पीसीआर पर तैनात दो कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं लेकिन वहां 15-20 युवाओं का झुंड देखकर वह मामले को टालते हुए वहां से जाने में ही अपनी भलाई समझते हैं क्योंकि ऐसे युवाओं के झगड़े में अनेक बार पुलिस पार्टी पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन

कोट
ट्रैफिक पुलिस पर हुए हमले के मामले में कार सवार दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, स्टेशन इंचार्ज खरड़, सदर पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें