फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चचेरे भाई को ढाबे पर रोटी देने गए चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड मुलाजिम के बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलौंगी। गांव दाऊं में सैनी ढाबे पर अपने चचेरे भाई को रोटी देने गए चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड मुलाजिम के बेटे पर शराब के नशे में चार लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए और उसे लहूलुहान करके मौके से फरार हो गए। हमले में गांव दाऊं का रहने वाला हरप्रीत सिंह घायल हुआ है जो बैंक सिक्योरिटी में काम करता है। हमलावरों ने उसकी सोने की चेन, हेडफोन व पर्स में रखे 15 हजार रुपये भी छीन लिए। हमलावरों ने घायल युवक का फोन भी छीन लिया था लेकिन पकड़े जाने के डर से वह उसे मौके पर फेंक गए। बलौंगी पुलिस ने इस मामले में घायल हरप्रीत सिंह के बयान पर फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल के पिता रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम बलविंदर सिंह ने बताया कि हमलावर जिला फतेहगढ़ साहिब में पड़ते गांव शेर सिंह बाड़ा के रहने वाले हैं। उनमें से एक हमलावर की पहचान लाली के रूप में हुई है। बाकी की पहचान की जा रही है। यह वारदात उन्होंने लूट की नीयत से शराब के नशे में की थी। बलविंदर सिंह ने बताया कि दाऊं में सड़क किनारे उनके भाई का सैनी ढाबा है। उसके साथ कार बाजार है। वह जगह उन्होंने किराये पर दे रखी हैं। ढाबा उनका भतीजा इंदरजीत सिंह चलाता है। 13 नवंबर को उनका बेटा हरप्रीत सिंह अपने चचेरे भाई इंदरजीत सिंह को ढाबे पर रोटी देने गया था। उसने अपनी स्कूटी कार बाजार के सामने खड़ी की और ढाबे पर अपने चचेरे भाई को रोटी देने चला गया। करीब 10 बजे रात को जब वह घर लौटने लगा तो एक कार में आए चार लोगों ने उसे आकर घेर लिया और उसे पीटने लगे। एक हमलावर ने उसकी जेब में रखा फोन व हेडफोन निकाल लिए। दूसरे ने उसका पर्स व सोने की चेन झपट ली। एक युवक ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसे घायल करने के बाद वह वहां से फरार हो गए। उसने अपने चचेरे भाई को बुलाया जो उसे सिविल अस्पताल ले गया। उसने बताया कि पर्स में 15 हजार रुपये थे। हमलावर पकड़े जाने के डर से उसका फोन वहीं फेंक गए। बाद में उसने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। इस पर पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें