फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर निगम की टीम पर हमला कर पशु छुड़ा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की टीम सोमवार को एक शिकायत पर सेक्टर-71 में घूम रहे 8-10 लावारिस पशुओं को पकड़ने गई। इस दौरान टीम ने एक पशु पकड़ लिया और बाकी भाग गए। तभी निगम की टीम द्वारा पकड़े गए पशु को पशु मालिक अपने साथियों के साथ पहुंचा और वे हमला करके पशु को छुड़ाकर ले गए। इस दौरान पशु मालिक ने निगम की टीम को गालियां निकालते हुए धक्का-मुक्की तक की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सेक्टर-71 के पार्क में 8-10 लावारिस पशु घूम रहे थे। इसकी जानकारी इलाके के लोगों ने वार्ड के पार्षद अमरीक सिंह सोमल को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर नगर निगम के कमिश्नर से बातचीत की। कमिश्नर ने उन्हें तुरंत टीम भेजने की बात कही। कुछ समय बाद वहां पर पशुओं को पकड़ने के लिए ड्राइवर समेत तीन लोग गाड़ी में आए। उन्होंने मौके पर एक पशु को पकड़ा जबकि बाकी मौके से भाग गए। वहीं जिस पशु को नगर निगम ने पकड़ा था, उसकी भनक उसके मालिक को लग गई। अपने साथियों की मदद से वहां आकर उशने पशु को जबरदस्ती गाड़ी से उतार लिया और टीम को गालियां निकालते हुए जान से मारने की धमकियां दीं।
इलाके के पार्षद ने सारे मामले की शिकायत मटौर थाने मेें दी। साथ ही इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की हैै। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को भी बात बताई। उन्होंने आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि दोबारा इस तरह की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुके हैं हमले
जानकारी के मुताबिक यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पशु मालिक नगर निगम की टीम पर हमला कर पशु छुड़ा ले गए थे। इस संबंधी फेज-आठ के थाने में केस भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा नगर निगम की तरफ से विभिन्न थानों में पशु मालिकों के खिलाफ केस दर्ज करवाए गए थे।
विज्ञापन

कोट
मामले की शिकायत मेरे पास आ गई है। मैंने दोनों पक्षों को बुलाया है। सारे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। -राजीव कुमार, एसएचओ थाना मटौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें