फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नयागांव में क्लास लगाकर लौट रहे युवक पर कार सवारों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव में 19 विवेक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर पीड़ित की सोने की चेन और पैसे भी ले गए हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं पीड़ित परिवार भी डर के साए में जी रहे हैं क्योंकि हमलावरों नेे व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा है कि सावन का महीना होने के कारण वह बच गया अन्यथा वे गोली भी चला सकते थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात विवेक शर्मा टाइपिंग क्लास के बाद घर जाते समय बर्गर खाने के लिए एक स्टॉल के पास रुका। उसी दौरान दो कार व बाइक पर सवार 25-30 युवकों ने पीछे से डंडे और लाठियों से सिर व शरीर पर वार किया। इस बारे में जैसे ही पीड़ित के पिता रामनिवास शर्मा को पता लगा तो वह तुरंत घायल अवस्था में उसे चंडीगढ़ सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए। पीड़ित के पिता ने नयागांव पुलिस थाने और कई अन्य हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। पीड़ित ने तीन हमलावरों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। वे कुमांऊ नगर के निवासी हैं।
इस संबंधी एसएचओ दलबीर सिंह से जब केस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले पीड़ित नाम बताओ, नाम विवेक शर्मा बताने पर कहा कि मुंशी से बात कर लो। वहीं मुंशी से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने दी शिकायत, एसआई बोले- मेरी पास नहीं आई
पीड़ित के पिता रामनिवास शर्मा और समाजसेवी महेंद्र शर्मा के अनुसार वारदात के अगले दिन 14 अगस्त को थाने में एसएचओ को शिकायत देने गए थे तो उन्होंने एसआई निर्मल सिंह को जांच पड़ताल के आदेश दिए। वहीं एसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मेरे पास कोई दरखास्त नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें