फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में भाजपा उम्मीदवार पर हमला, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-50 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं भजन गायक मदन शौकी ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की है। इन हमलावरों में इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से खुद के लिए सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, वह खुद को किसान बता रहे थे। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। इसके साथ ही इस बारे में पूरी बात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी बताई।
वहीं, इस मामले में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने वाले किसान नहीं बल्कि विरोधी पार्टियों के नेता हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेता की शह पर सब कुछ हो रहा है। कृषि कानूनों के नाम पर भाजपा और किसानों को जानबूझकर बदनाम कर इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें