फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए रहें तैयार: बिक्रम चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता बिक्रम चीमा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के कथित आपत्तिजनक बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बयान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और तुरंत माफी मांगी जानी चाहिए। जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ और अन्य नेताओं ने भी बयान की निंदा की और चेताया कि माफी नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके रणजीत सिंह गिल ने भी आतिशी से तुरंत माफी की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के बयान समाज में नफरत और विभाजन को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, जगदीप औजला, चंद्र शेखर, शर्मिला ठाकुर, प्रीति राणा, श्रीनिवासन राजू सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें